घुमन्तू समुदाय भाषा शब्द्कोश

विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू जनजातीय भाषाएँ

Circular Placeholder

घुमन्तू समुदाय की सबसे बड़ी पहचान उनकी भाषा है। वे स्थान त्यागते रहे। आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने परिधान भी नूतन अपना लिए। किन्तु एक भाषा ही है जिसे उन्होंने नहीं त्यागा। उनके आपसी बोलचाल में आज भी वह भाषा प्रचलन में है, किन्तु आधुनिकीकरण के कारण उसमें तेजी से परिवर्तन हो रहा है। उस भाषा का न कोई लिखित दस्तावेज रहा है, न ही कहीं कोई अंकित व्याकरण अथवा शब्दकोश। यह एक शुभ संकेत है कि इन छोटे-छोटे और लगभग खोये-खोये से समुदायों की भाषाओं को लेकर भी एक सजगता का आरंभ हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने इस बात की पुष्टि की है।

एक समुदाय जो सदियों तक सतत घुमक्कड़ी में रहा हो, जिसने विविध मौसम, जलवायु, सांस्कृतिक और भाषाई वैविध्य के बीच अपनी जीविका वृत्ति को संभाला हो, उसकी भाषा भी निश्चित ही विविधवर्णी होना चाहिए। उसमें निश्चय ही जीवन निर्वाह और स्वयं के अस्तित्व को बचाने की शब्दावली उत्पन्न हुई होगी। भाषा एक समुदाय का जीवंत अभिलेख है। भाषा के संसार में एक शब्द का होना एक संस्कृति के जीवित होने की भी सूचना है। ये शब्द अपने भीतर ज्ञान की धारा, अभिप्रायों और भंगिमाओं के अर्थ, सांकेतिकता, कूट शब्द विन्यास, सामाजिक अतीत और निरंतरता को संचित किये हुए हैं।

घुमन्तुओं की भाषाओं को राष्ट्र की सुरक्षा में रत प्रहरियों, लोकरंजन की जीवन वृत्ति को धारण करने वाले समुदायों, शिल्पकारों, काष्ठकारों, पूर्व आखेटकों, जड़ी-बूटियों-वनस्पति के पारंपरिक जानकारों ने समृद्ध किया है। घुमन्तू समुदायों का वाचिक कौशल देखते ही बनता है। वे अपने इस कौशल से ही देश देशान्तर एक करते रहे हैं। उनकी भाषा को भेदना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। शायद यही कारण है कि कोशकारों ने सब तरह के कोश की रचना तो की, किन्तु घुमन्तू समुदायों की भाषा के एकआध प्रयास के अलावा और कोई उदाहरण उपलब्ध नहीं है।

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी विमुक्त और घुमन्तू समुदायों की संस्कृति, शिल्प, कला, देवलोक और भाषा परंपरा पर सतत कार्य कर रही है। विगत वर्षों में ही कुछ उल्लेखनीय शिविर और संगोष्ठियों का आयोजन तथा प्रकाशन किया जा चुका है। इसी कड़ी में विगत वर्ष मांडू जिला धार में घुमन्तुओं की भाषिक संपदा विषयक संगोष्ठी में यह अनुभव किया गया कि विमुक्त-घुमन्तुओं की भाषाओं के शब्दों को आधुनिक प्रविधियों के साथ संचय किया जाये। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, क्योंकि घुमन्तू समुदाय अपनी भाषा को प्राय: डिकोड नहीं होने देते।

देशभर में कतिपय विश्वविद्यालय और अकादमिक संस्थान इस दिशा में प्रयास करते रहे हैं, पर सफलता के उल्लेख नगण्य से ही हैं। इस चुनौतीपूर्ण कार्य की पृष्ठभूमि के रूप में अकादमी का विगत कार्य सहायक हुआ। अकादमी द्वारा विगत वर्षों में विमुक्त और घुमन्तू समुदायों की कला शिल्प और वाचिक परंपरा पर कुछ अध्येताओं से सतत कार्य करवाया गया। इन अध्येताओं के जीवंत संपर्क विविध सांस्कृतिक पक्षों पर समझ और संवेदनशीलता के विकास से समुदायों के सूचकों का सहयोग मिला और अध्येतागण इन समुदायों की भाषिक संपदा के अप्राप्य रहे शब्द भंडार तक पहुँच बनाने में सफल हुए।

इस भाषिक शब्द भंडार को भाषा वैज्ञानिक ढंग से संधारित और डिस्प्ले करने के लिए विषय विशेषज्ञ समूह की सहायता ली गई। चयनित अध्येताओं को दो चरणों में प्रशिक्षित करवाया गया। सूचकों के माध्यम से संदर्भित समुदाय के शब्दों का उच्चारणगत संचय डिजिटल रिकॉर्डिंग के द्वारा किया गया। साथ ही इस ध्वन्यंकन को इंटरनेशनल फोनेटिक अल्फाबेट (आईपीए) में अंकित कर भाषा विज्ञान में शब्द संधारण के लिए प्रयुक्त फ्लैक्स सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया है, जिसे विश्व में कहीं भी पढ़ा और उच्चारण सहित सुना भी जा सकेगा। अकादमी का यह कार्य निरन्तरता में करने के लिए संकल्पित है। पाँचों समुदायों के इस शब्दकोश को त्रिभाषी स्वरूप में विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध भी करवाया जा रहा है। आगामी वर्ष में इस शब्दकोश को प्रिंट भी किया जायेगा।

मध्यप्रदेश की 51 विमुक्त और घुमन्तू जातियों में पारधी, कुचबंदिया, बेड़िया, बंजारा और गाडुलिया लोहार अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते हैं। उक्त समुदायों की अपनी विशिष्ट भाषा भी है, जिसमें सांकेतिकता, ध्वन्यात्मकता और कूट शब्द विन्यास हैं। इन भाषाओं के पर्याय प्राय: शब्दकोशों में अनुपलब्ध हैं। यहाँ तक कि इनकी कुछ भाषाओं को स्वयं समुदाय द्वारा 'पारसी' भाषा नाम से अभिहित किया जाता है।

गाडुलिया लोहार

अध्येता

  • डॉ अनुपमा श्रीवा
  • डॉ. कमला नरवरिया
  • डॉ करन सिंह
  • डॉ. अनीता सोनी

विषय विशेषज्ञ

  • सुश्री रूबी सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

सूचक

  • राकेश, पिंटो पार्क, ग्वालियर
  • केताबाई, सर्किट हाउस के सामने, लहार रोड, भिंड
  • माखन, सर्किट हाउस के सामने, लहार रोड, भिंड
  • कमला बाई, सर्किट हाउस के सामने, लहार रोड, भिंड
  • रानी, नरिया मोहल्ला, पिछोर, शिवपुरी
  • बिनेशी, नरिया मोहल्ला, पिछोर, शिवपुरी
  • राजेश, नरिया मोहल्ला, पिछोर, शिवपुरी
  • बंटी, नया चौराहा, पिछोर, शिवपुरी
  • सुनील, नया चौराहा, पिछोर, शिवपुरी
  • खेमसिंह, नया चौराहा, पिछोर, शिवपुरी
  • गौरी, ग्वालियर बाईपास, शिवपुरी
  • कमलू, ग्वालियर बाईपास, शिवपुरी
  • रूबी, कटोराताल रोड, ग्वालियर
  • वीरेन्द्र, ग्राम छावनी, पिछोर, शिवपुरी
  • कक्कूबाई, बरबरपूरा, पिछोर, शिवपुरी
  • शोभा, ग्राम छावनी, पिछोर, शिवपुरी
  • भगवानसिंह, डबरा, ग्वालियर
  • सन्नो, डबरा, ग्वालियर
  • तुलसी राणा, नया बसेरा, भोपाल
  • गूजर बाई, जवाहर चौक, भोपाल
बेड़िया

अध्येता

  • डॉ. सत्या सोन
  • श्री शिवम शर्मा

विषय विशेषज्ञ

  • श्री सय्यद मुर्तज़ा हुसैन, लखनऊ विश्विद्यालय, लखनऊ (उ. प्र.)

सूचक

  • साक्षी छारी, बेड़िया पथरिया, जिला- सागर (म. प्र.)
  • पूनम छारी, बेड़िया पथरिया, जिला- सागर (म. प्र.)
  • अरमान छारी, बेड़िया पथरिया, जिला- सागर (म. प्र.)
  • रवि छारी, बेड़िया पथरिया, जिला- सागर (म. प्र.)
  • रोहित संसिया, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
  • राखी संसिया, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
  • खुशी संसिया, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
  • अंगूरी, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
  • विक्रम संसिया, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
  • अनिल संसिया, बिजावर, जिला- छतरपुर (म. प्र.)
कुचबंदिया:

अध्येता

  • नीलिमा गुर्जर
  • डॉ.पूजा सक्सेना
  • शिवाजी राय
  • लक्ष्मीकांत चंदेला

विषय विशेषज्ञ

  • डॉ.सुमेधा शुक्ला,लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ(उ.प्र.)

सूचक

  • पहाड़ी लाल सिंह माना,जबलपुर(म.प्र.)
  • राजू सिंह कुचबंधिया,भोपाल(म.प्र.)
  • रविकांत कुचबंधिया, सिवनी,(म.प्र.)
  • बसंती सिंह कुचबंधिया,भोपाल(म.प्र.)
  • राधा देवी माना,जबलपुर(म.प्र.)
पारधी:
  • डॉ. श्रीकृष्‍ण काकडे
  • श्री रामकुमार वर्मा
  • डॉ. योग्‍यता भार्गव
  • श्री गणेश तुमड़ाम
  • डॉ. विजय कलमधार
  • सुश्री अर्चना शर्मा
  • श्री रावसाहेब मुरलीधर काळे
  • श्री लेखराम मोहबे
बंजारा:
  • डॉ. खेमराज आर्य
  • डॉ. सीमा सूर्यवंशी
  • डॉ. दीपा कुचेकर
  • डॉ. संगीता सिंह
कुचबंदिया:
  • श्री शिवाजी राय
  • डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेला
  • श्री पी एल माना
  • डॉ. पूजा सक्‍सेना
  • सुश्री नीलिमा गुर्जर