बंजारा

बंजारा, जिन्हें लबाना-लम्बाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, ऐतिहासिक रूप से खानाबदोश व्यापारिक समुदाय है, जिसकी उत्पत्ति राजस्थान के मेवाड़ प्रांत से मानी जाती है। ये एक अलग भाषा बोलते हैं, जिसे 'बंजारा’ नाम से जाना जाता है, हालाँकि मध्यप्रदेश में इसे 'गौर बोली', 'गोरमाटी' या 'बंजारी' और राजस्थान में 'लमानी' या 'लंबड़ी' भी कहा जाता है। अपनी श्रमशीलता, नृत्‍य, गीत, परिधान, भाषा और 'टांडा' के कारण आज भी इनकी विशिष्‍ट पहचान बची हुई है। अनेक लोककथाओं और गीतों में बंजारा समुदाय ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। भाषा-शास्त्रियों के अनुसार यह इंडो-यूरोपीय भाषा समूह से संबंधित है। इस भाषा की कोई लिपि नहीं है। इसे सामान्‍यत: देवनागरी में या तेलुगु, कन्नड़ आदि स्थानीय लिपियों में लिखा जाता है।

  • पेट   pet
    उदर   abdomen
  • पेट   pet
    पेट   belly
  • पेट दुखरेओ   peʈ dʊkʰəreo
    पेट का दर्द   stomɑchɑche
  • पेटीस   peʈis
    पेस्ट्री   pastry
  • पैतीस   pɛtis
    पैंतीस   35
  • पैनो   pɛno
    धारदार   sharp
  • पैर पट्टी   pɛr pəʈʈi
    पायल   anklet
  • पोतरी   potəri
    मूत्राशय    blɑdder
  • पोती   poti
    पोती   ɡrand-dauɡhter
  • पोतो   poto
    पोता   ɡrand-son
//